State

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भगदड़, एक व्यक्ति घायल

मुंबई । महाराष्ट्र के वाशिम जिले में राजगांव इलाके में मंगलवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक मची भगदड़ में एक पदयात्री घायल हो गया। घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का महाराष्ट्र में आज नौवां दिन है। सुबह अप्रत्याशित रूप से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से भगदड़ मची। राजगांव के मराठवाड़ा-विदर्भ सीमा पर पारंपरिक मराठी संस्कृति के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया गया।

सोनिया गांधी 1999 में वाशिम आई थीं। 23 साल बाद राहुल गांधी वाशिम आए हैं। भारत जोड़ो यात्रा में नाना पटोले, माणिकराव ठाकरे, पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर, विधायक अमित जनक शामिल हु।राहुल गांधी ने कहा कि मैंने देश के लिए अपना परिवार खो दिया है। देश में डर का माहौल है। लेकिन मैं किसी से नहीं डरता। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से लोगों में विश्वास जगेगा। लोगों का समर्थन मिल रहा है, इससे लगता है अब बदलाव होगा।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button