Varanasi

एकादशी के अवसर पर संकल्प अन्नक्षेत्र ने किया प्रसाद, मिष्ठान, फल व फलाहार का वितरण

वाराणसी। अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्नक्षेत्र के तत्वाधान में शनिवार को एकादशी के अवसर पर श्री संकट मोचन हनुमान जी को भोग लगाने के बाद चौक स्थित कन्हैया लाल गुलाल चंद सर्राफ के सामने प्रसाद खिचड़ी, मिष्ठान, घुघनी, फल, फलाहार, का वितरण किया गया। इस प्रसाद वितरण शिविर का लाभ सैकड़ों की संख्या में श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं, क्षेत्र में जीविकोपार्जन के लिए कार्य करने वाले श्रमिकों एवं व्यापारियों ने प्राप्त किया।

इस मौके पर समाजसेवी श्रीमती मृदुला अग्रवाल कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को अंत्योदय लाभ के लिए पहल करने की जरूरत है। प्रसाद वितरण में श्रीमती मृदुला अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लाथ), लव जी अग्रवाल, पवन राय, अमित श्रीवास्तव, भईया लाल, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button