NationalTechnology

अब फेसबुक और गूगल को स्थायी समिति ने किया तलब…

समिति के सामने अपनी राय रखेंगी कंपनियां

नई दिल्ली । केंद्र सरकार की नई सोशल मीडिया गाइडलाइंस को लेकर जारी खींचतान और विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सूचना व प्रौद्योगिकी संबंधित संसद की स्थायी समिति ने 29 जून को फेसबुक और गूगल इंडिया के प्रतिनिधियों को तलब किया है। बैठक में नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक ऑनलाइन समाचार मीडिया प्लेटफार्मों के दुरुपयोग की रोकथाम पर उनके विचार पर चर्चा की जाएगी। साथ ही डिजिटल प्लेटफार्म पर महिलाओं की सुरक्षा पर भी विशेष चर्चा की जाएगी। यह बैठक कल शाम 4 बजे से होगी। इसके अलावा एक बैठक अगले माह के लिए भी निर्धारित की गई है जो 6 जुलाई, मंगलवार को शाम 4 बजे होगी।

Related Articles

Back to top button