CrimeState

पंजाब के पर्यटकों की कार नदी में गिरी, नौ की मौत

रामनगर (उत्तराखंड) । जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की दक्षिणी सीमा पर ढेला गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ढेला नदी में पंजाब के पर्यटकों की कार पलट गई। अभी तक नौ लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। इनमें छह शव महिलाओं के हैं। एक महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया है।

इस कार का नंबर पटियाला का है। बरसात की वजह से इस वक्त ढेला नदी उफान पर है। ग्रामीणों के मुताबिक काशीपुर से ढेला जा रहे एक पिकअप चालक ने पानी का तेज बहाव देख अपना वाहन रोक दिया था पर ढेला की ओर से आ रहे कार चालक ने इसकी परवाह नहीं की। …और तेज बहाव में बह गई।प्रशासन का कहना है कि यह कार पंजाब के पटियाला के रहने वालों की है। इस वजह से सभी मृतक पंजाब के रहने वाले हो सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने नैनीताल में कार के नदी में बह जाने से पर्यटकों की मौत पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के नैनीताल में एक कार के नदी में बह जाने से पर्यटकों की मौत पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट संदेश में कहा, “नैनीताल जिले में हुए हादसे से आहत हूं, जहां एक कार बह गई। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। फंसे हुए लोगों की मदद के लिए बचाव कार्य जारी।” उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित ढेला नदी में एक कार के बह जाने से नौ पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला को बचा लिया गया है।

प्रधानमंत्री ने चेंगलपट्टू सड़क हादसे पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में हुए भीषण सड़क हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट संदेश में कहा, “चेंगलपट्टू में हुए हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। हादसे में अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में बस और लॉरी की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गये।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button