Politics

जनजातियों का जितना नुकसान हेमंत सरकार ने किया उतना किसी और ने नहीं : नड्डा

रांची : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज रांची के हरमू मैदान में संकल्प यात्रा के समापन समारोह में झारखंड की अत्याचारी और भ्रष्टाचारी हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का शंखनाद किया।उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार जो तुष्टिकरण से युक्त हो, भ्रष्टाचार से युक्त हो, अनाचार से युक्त हो, उस सरकार को हम नहीं रहने देंगे। ये संकल्प लेकर हमें चलना होगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने जनजातियों के नाम पर वोट मांगा और जनजातियों का जितना नुकसान इन्होंने किया उतना किसी और ने नहीं किया। वोट की राजनीति के लिए धर्मांतरण पर आंख मूंद ली, ये बताता है कि हेमंत सोरेन को आदिवासियों की संस्कृति की नहीं सिर्फ वोट की चिंता है।

श्री नड्डा ने कहा कि कभी आप लोगों ने देखा कि कोई मुख्यमंत्री खुद के नाम पर जमीन का टेंडर निकलवाता है , कभी किसी ने देखा कि कोई जमीन हड़पने के लिए अपने माता-पिता का नाम ही बदल देता है परंतु झारखंड में ऐसा हुआ है और मैं खुलेआम मंच से आरोप लगा रहा हूं। किसी में ताकत है तो इस बात को गलत साबित करके दिखाएं। ऐसे ऐसे घोटाले झारखंड में हुए हैं। यह एक ऐसी सरकार है जहां न महिलाओं का सम्मान है। यह सरकार केवल आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जहां सीएम के पीछे ईडी पड़ी हुई है और सीएम भागे भागे फिर रहे हैं और तारीख पर तारीख मांग रहे हैं। यह ऐसी सरकार है जहां शराब, लैंड और सैंड माफिया दन दना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड में तुष्टिकरण चरम पर है। मंदिर और मूर्तियां टूट रही है परंतु कोई एक्शन नहीं होता। महादेव की बारात को रोकी जा रही है पुलिस मूक दर्शक है। झारखंड की क्या स्थिति हो गई है जब मुंडा, बाबूलाल और रघुवर का राज था तब नक्सली पर काबू था आज नक्सली आतंक मचा रहे हैं घटनाएं बढ़ी है। पुलिस रक्षक की बजाय भक्षक बन गई है महिलाओं के साथ उत्पीड़न और अनाचार, बलात्कार किया जा रहे हैं। स्कूल के गेट से नाबालिग को उठाया जा रहा है। यह जंगलराज नहीं तो क्या है। झारखंड में जो जमीन घोटाला हुआ है इतिहास में ऐसा नहीं हुआ। ट्रांसफर पोस्टिंग का धंधा चालू है। केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड को आगे बढ़ाने का काम किया लेकिन यहां की निक्क्मी सरकार ने कांग्रेस के साथ मिली भगत कर यहां का विकास काम ठप कर दिया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button