
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि कल(बुधवार) ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह को गिरफ्तार किया था।विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल ने सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। धनशोधन रोधी एजेंसी ने सिंह से पूछताछ के लिए 10 दिन की हिरासत का अनुरोध किया था।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित दिल्ली आबकारी नीति मामले में राजधानी की राउज एवेन्यू अदालत में आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड मांगी है।विशेष लोक अभियोजक नवीन कुमार मट्टा गुरुवार को राजधानी के राउज एवेन्यू अदालत में ईडी की ओर से पेश हुए। ईडी ने अदालत को बताया कि बुधवार को आप नेता संजय सिंह के आवास पर छापेमारी की गई और उनका बयान भी रिकॉर्ड किया गया। जांच एजेंसी ने यह कहते हुए संजय सिंह की रिमांड मांगी कि ईडी को डिजिटल सबूतों के साथ श्री सिंह का आमना-सामना कराना है।
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अब खत्म हो चुकी दिल्ली की आबकारी नीति या शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक रिमांड पर भेज दिया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को संजय सिंह को उनके दिल्ली स्थित आवास पर ईडी अधिकारियों… pic.twitter.com/7lUoXZrDkA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2023
आप नेता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर पेश हुए और उन्होंने कहा, “ इस मामले की जांच चलती रहेगी और कभी ख़त्म नहीं होगी। दिनेश अरोड़ा जो कि अब एक मुख्य गवाह है, उनको पहले दोनों एजेंसियों ने आरोपी बनाया था और बाद में वह मामले में सरकारी गवाह बन गया है। ”श्री सिंह के अधिवक्ता ने ईडी की रिमांड याचिका का विरोध करते हुए कहा कि जो व्यक्ति इस मामले से जुड़ा ही नहीं है, उसके लिए 10 दिन की रिमांड की मांग करना बेमानी है।
इस बीच , अदालत में पेश होने से पहले आप नेता सिंह ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी ‘मोदीजी का अन्याय है और वह चुनाव हार जाएंगे।गौरतलब है कि आप नेता को उनके दिल्ली स्थित आवास पर ईडी अधिकारियों ने 10 घंटे की लम्बी पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें बुधवार को ईडी कार्यालय लाया गया।इससे पहले आप राज्यसभा सांसद की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मुंबई में पुलिसने हिरासत में ले लिया। श्री सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रही है।
आप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और उनकी रिहाई की मांग की।पार्टी के नेता आतिशी और रीना गुप्ता समेत आप के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा के खिलाफ नारे लगाए और आप नेता श्री सिंह की रिहाई की मांग की।गौरतलब है कि आप के नेता मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन के बाद संजय सिंह पार्टी के तीसरे प्रमुख नेता हैं, जिन्हें केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया है।
#WATCH दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अब खत्म हो चुकी दिल्ली की आबकारी नीति या शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक रिमांड पर भेज दिया है। pic.twitter.com/bM6uwsDiMV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2023
#WATCH दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह को लेकर ईडी राउज एवेन्यू कोर्ट से रवाना हुई। pic.twitter.com/IhPdFjbzal
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2023
#WATCH दिल्ली: AAP नेता संजय सिंह के वकील सोमनाथ भारती ने कहा, "जिस दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा के बयान को आधार बनाया गया है, यही दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा ने कई बार बयान बदले हैं। एक बार तो इनके बयान में लिखा है कि क्या आपने संजय सिंह को कोई पैसा दिया है? वह जवाब देते हैं,… pic.twitter.com/x2xqAyEMmx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2023
#WATCH दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ये लोग सारे झूठे केस लगा रहे हैं। इतने केस लगा लिए, इतनी जांच कर ली लेकिन कुछ निकलता तो है नहीं। इस जांच-जांच के खेल में सबका समय खराब होता है।" pic.twitter.com/a3nQudXL9S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2023



