State

पहली बार ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा कर रहीं सांसद हेमा

श्रद्धालुओं को कैसे मिले बेहतर सुविधा, इसका हर पड़ाव पर सांसद कर रहीं अवलोकन

मथुरा । सांसद हेमामालिनी इन दिनों पहली बार ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र संग ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा कर रही हैं। इस दौरान भाजपा सांसद ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के पड़ावों में यात्रियों को बेहतर सुविधा कैसे मिले इसका भी अवलोकन कर रही हैं। यह बात सांसद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर शेयर की है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा आगामी 24 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगी।

गौरतलब हो कि हेमा मालिनी 2014 में पहली बार सांसद बनीं। इसके बाद से वह लगातार मथुरा के धार्मिक विकास को लेकर प्रयासरत रहती हैं। जिसके बल पर वो वर्ष 2019 में दोबारा सांसद बनीं। इन दिनों हेमा मालिनी ब्रज 84 कोस की परिक्रमा कर रही हैं। पहली बार ब्रज यात्रा करने निकलीं हेमा मालिनी इस दौरान पड़ाव स्थलों पर किए गए कार्य का निरीक्षण भी कर रही हैं।

सांसद हेमा मालिनी ने ब्रज 84 कोस यात्रा करने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई पोस्ट में सांसद ने बताया कि वह पहली बार ब्रज 84 कोस की यात्रा कर रही हैं। इस दौरान वह यह भी देखेंगी कि 84 कोस यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को और अधिक बेहतर सुविधा कैसे मिल सकती है। 24 अप्रैल तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान सुबह से शाम तक सांसद ब्रज के विभिन्न तीर्थ स्थलों पड़ाव स्थल पर जाएंगी। इस दौरान उनके साथ ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र एवं अन्य अधिकारी साथ हैं।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button