State

मप्रः आज दोपहर में जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम

भोपाल । मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) द्वारा आयोजित शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए आयोजित कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के परिणाम आज (शुक्रवार को) दोपहर एक बजे जारी किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार स्वयं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे।

एमपी बोर्ड के अनुसार, परीक्षार्थी वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.nic.in , mpbse.mponline.gov.in के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि इस बार बोर्ड स्टूडेंट्स की टॉपर लिस्ट भी जारी करेगा। कोरोना के कारण पिछले दो साल से टॉपर लिस्ट जारी नहीं की जा सकी थी।

बोर्ड ने कहा है कि विद्यार्थी मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर पर MPBSE MOBILE App या MP मोबाइल ऐप या MP Mobile App Download करना होगा व know your result का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर व आवेदन क्रमांक डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

गौरतलब है कि इस साल एमपी बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित की थी। दोनों कक्षाओं के 18 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इन परीक्षाओं की 1.30 करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं जांच करने में शिक्षकों को एक महीने का समय लग गया। उत्तर पुस्तिकओं का मूल्यांकन मार्च में शुरू हुआ था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button