Breaking News

सीएसआईआर – नीरी में 3000 से अधिक कोविड -19 नमूनों का परीक्षण किया गया

नई दिल्ली । सीएसआईआर – राष्ट्रीय पर्यावरण अभि‍यांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-नीरी) में अप्रैल 2020 से कोविड -19 परीक्षण सुविधा का संचालन किया जा रहा है। अब तक कोविड -19 के 3,000 से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। प्रति दिन 50 नमूनों की परीक्षण क्षमता के साथ, सीएसआईआर-नीरीके पास कोविड -19 नमूनों का परीक्षण करने और परीक्षण से पहले उपयुक्त जैव-सुरक्षा और सावधानी बरतने के लिए आवश्यक बुनियादी ढाँचा मौजूद है। सीएसआईआर-नीरीके निदेशक डॉ राकेश कुमारने कहा कि नैदानिक ​​नमूनों का परीक्षण करने व परीक्षण सुविधा के संचालन के लिए आवश्यक सभी अनिवार्य अनुमोदन प्राप्त किए गए थे।

सीएसआईआर-नीरीके वैज्ञानिक डॉ प्रकाश कुंभारे ने कहा,“यह सुविधा नागपुर और विदर्भ के आसपास के क्षेत्रों के कोविड -19 नमूनों के परीक्षण के लिए खुली है। सीएसआईआर-नीरीमें नैदानिक ​​नमूनों के परीक्षण के अलावा, सीएसआईआर-नीरीव्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) प्रदान करके स्वास्थ्यकर्मियों का समर्थन कर रहा है ताकि मरीजों की सेवा के दौरान उन्हें किसी भी संक्रमण से बचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button