काशी से 2027 की हुंकार, BJP का 71 सीटों पर विजय संकल्प, नितिन नवीन ने दिया जीत का मंत्र
वाराणसी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के काशी प्रवास के दौरान सात महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें संपन्न हुईं। बैठकों में काशी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत का संकल्प दोहराया गया। नितिन नवीन ने मंडल, शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर तक नियमित बैठकें आयोजित करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा गया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी संगठन को सक्रिय रहने का आह्वान किया।
वाराणसी : काशी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी की सात महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। सात और आठ अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के काशी प्रवास के दौरान आयोजित इन बैठकों में जिला, क्षेत्र एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और पार्टी की विजय के संकल्प को दोहराया।
मैराथन बैठकों में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं का मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ता अनुभवी एवं वरिष्ठ हैं और संगठन को धरातल पर किस प्रकार मजबूत किया जाता है, इससे भली-भांति परिचित हैं।
संगठन की कार्यप्रणाली पर जोर देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिया कि क्षेत्र, जिला, मंडल, शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर तक की संगठनात्मक बैठकें प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित होनी चाहिए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के लिए समयबद्ध योजना बनाने तथा बैठकों की सूचना जनप्रतिनिधियों और पूर्व पदाधिकारियों तक समय से पहुंचाने के लिए संवाद तंत्र को और मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने जिला, विधानसभा और मंडल स्तर पर पार्टी के सभी घोषित कार्यक्रमों को निष्ठापूर्वक पूर्ण करने पर बल देते हुए याद दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में अब केवल तीन माह का समय शेष बचा है।
प्रदेश में होने वाले आगामी स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों के संदर्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश की सभी 11 सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से तुरंत चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव में अब 15 दिनों से भी कम समय शेष है, ऐसे में मतदाताओं से जितना अधिक प्रत्यक्ष संपर्क और संवाद स्थापित किया जाएगा, पार्टी को उतना ही अधिक लाभ मिलेगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव को हर हाल में जीतना आवश्यक है। कहा कि काशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ससंदीय क्षेत्र है इसलिए देश दुनियां की नजरे काशी पर टीकी रहती है। कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन ठीक तरिके से करेंगे तो दायित्व का मान भी बढेंगा।
इनकी रही उपस्थिति
भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं पुर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल,प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल,क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के प्रभारी रमेश सिंह, शंकर गिरी, कौशलेंद्र पटेल, क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी,अमित राय,राकेश शर्मा,विपिन सिंह, अनिल श्रीवास्तव,अनूप जायसवाल, विद्याधर तिवारी, अजीत रावत,अनीता त्रिपाठी, कविता पटेल,अवधेश गुप्ता, जगदीश त्रिपाठी,देवेंद्र मौर्या,प्रवीण सिंह गौतम,मधुकर चित्रांश,उत्तम ओझा, अनिल गुप्ता, क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, शैलेन्द्र मिश्रा,सोनू पंडित,अखंड सिंह, राजेश राजभर, रामसुंदर निषाद, सतीश पांडे, इंद्र भूषण चौधरी, रमेश पांडे, विजय यादव, सुनीता सिंह, समीर सिंह, दिनेश सिंह आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
हवा में करतब, गंगा पर निगरानी और जमीन पर सुरक्षा का जाल, काशी एयर शो की तैयारियां जानिए
एनडीए मतलब नौकरी देंगे अलायंस, पहले था प्रदेश डुबाओ अलायंस: मुख्यमंत्री योगी



