
भारत में चलाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। बताना चाहेंगे, इस अभियान में भारत दिन-प्रतिदिन नए रिकॉर्ड भी बना रहा है। टीकाकरण में आई ये तेजी, भारत को न सिर्फ आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है, बल्कि वैश्विक पटल पर इस वायरस के प्रति जारी लड़ाई को भी और मजबूती प्रदान कर रहा है।
भारत में अब तक कुल 14 करोड़ 19 लाख 11 हजार से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। बीते दिन यानि 25 अप्रैल को देशभर में करीब 10 लाख से अधिक लोगों को यह टीका लगाया गया है। इनमें से 6 लाख, 85 हजार 944 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई, जबकि 3 लाख, 09 हजार, 344 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है।
India’s Cumulative Vaccination Coverage exceeds 14.19 Crore as Largest Vaccination Drive completes 100 days
Over 2.19 Lakh Recoveries in last 24 hours
5 States/UTs have not reported any COVID19 deaths in last 24 hours#We4Vaccine#LargestVaccinationDrive pic.twitter.com/YqD9facQmK
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) April 26, 2021
हेल्थ केयर वर्कर्स
हेल्थ केयर वर्कर्स की बात करें तो अभी तक कुल 92 लाख 98 हजार 092 लोगों को पहली खुराक, जबकि 60 लाख, 08 हजार, 236 लोगों को दूसरी खुराक दी जी चुकी है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में सरकार की मुस्तैदी और लोगों के पारस्परिक सहयोग के चलते 1 करोड़ 19 लाख, 87 हजार से भी ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं इसी श्रेणी में 63 लाख 10 हजार से अधिक लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1714079
45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के इतने नागरिकों को लगी वैक्सीन
45 से 60 वर्ष के आयुवर्ग के नागरिकों की बात करें तो कुल 4 करोड़ 81 लाख, 08 हजार से भी अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि इसी आयुवर्ग के 24 लाख, 03 हजार 633 लोगों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है।
वरिष्ठ नागरिकों की रही है संपूर्ण भागीदारी
सीनियर सिटीजन यानी कि वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा भी इस टीकाकरण अभियान में सरकार को भरपूर सहयोग मिल रहा है। 60 वर्ष से ऊपर की उम्र के 4 करोड़ 98 लाख 72 हजार से भी ज्यादा नागरिकों को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 79 लाख 23 हजार से भी अधिक वरिष्ठजनों को इस टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
राज्यवार यह है आंकड़ा
राज्यों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 1 करोड़ 43 लाख, 42 हजार, राजस्थान में 1 करोड़ 23 लाख, 47 हजार यूपी में 1 करोड़, 17 लाख, 83 हजार, गुजरात में 1 करोड़ 15 लाख, 38 हजार से भी ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। वहीं केंद्र शासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 30 लाख, 3 हजार, पुडुचेरी में 1.82 लाख, नागालैंड में 1.72 लाख, लद्दाख में 96 हजार, लक्षद्वीप में 21 हजार से भी अधिक लोगों को कोरोना के टीके की खुराक दी जा चुकी है। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु में 53 लाख 51 हजार, आंध्र प्रदेश में 56 लाख 78 हजार, ओडिशा में 55 लाख 30 हजार, केरल में 68 लाख, 47 हजार, कर्नाटक में 86 लाख, 73 हजार से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
उत्तर पूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 1.82 लाख, मेघालय में 2.10 लाख, त्रिपुरा में 10.20 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 2.10 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है।
https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationcoverageReport25thApril2021.pdf
देशभर में कुल वैक्सीन की 58.78% डोज 8 राज्यों में लगाई गई है, जिसमें लगभग महाराष्ट्र (10.11%), राजस्थान (8.70%), उत्तर प्रदेश (8.30%), गुजरात (8.13%), पश्चिम बंगाल (7.02%), कर्नाटक (6.11%), मध्य प्रदेश (5.57%) और केरल (4.82%) शामिल हैं।
रिकवरी दर 82.62% हुई
भारत में आज तक कुल मिलाकर 1,43,04,382 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 82.62% है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,19,272 कोविड मरीज ठीक हुए है। बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 78.98 प्रतिशत है। ये वही राज्य है जो कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित हैं।
राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर कर हुई 1.13%
पिछले 24 घंटों के दौरान 2,812 कोविड मरीजों की मौत हुई है। 10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 79.66 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 832 लोगों की जान गई, इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 350 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा बीते 24 घंटों में 5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई है, जिसमें दमन दीव और दादर नगर हवेली, त्रिपुरा, लक्षद्वीप, मिजोरम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।कोविड टीकाकरण अभियान



