National

मोदी ने ‘प्रिय मित्र’ ट्रम्प से फोन पर की बातचीत, दोनों ने मिल काम करने की प्रतिबद्धता जतायी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से फोन पर बातचीत की और दोनों शीर्ष नेताओं ने दोनों देशों के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी और भरोसेमंद साझेदारी के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की ।श्री मोदी ने श्री ट्रम्प को ऐतिहासिक रूप से दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति पद संभालने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में इस बातचीत की जानकारी देते हुए कहा, “मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बात करके बहुत खुशी हुई। उन्हें उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। हम पारस्परिक रूप से लाभकारी और भरोसेमंद साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने लोगों के कल्याण और वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे।

”श्री ट्रम्प ने अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति पद के अपने तीसरे चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद 20 जनवरी को दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। श्री ट्रम्प 2014 का चुनाव जीतने के बाद 2019 में अपना दूसरा चुनाव हार गए थे।इस बार वाशिंगटन में उनके शपथग्रण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किया था। (वार्ता)

उत्तर प्रदेश में आए 65 करोड़ पर्यटक,पर्यटन विभाग ने वर्ष 2024 के जारी किए आंकड़े

रामलला ने तोड़े पुराने रिकार्ड, 25 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button