
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में मिल रही उपलब्धियों के साथ ही देश अब अंतरिक्ष क्षेत्र में भी नया आकाश छू रहा है और स्टार्टअप जैसे कार्यक्रम के जरिए युवा अंतरिक्ष के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।श्री मोदी ने रविवार को रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’, में कहा कि स्टार्ट अप उनकी सरकार की अनूठी योजना है और इसके जरिये देश का युवा नए आकाश को छूने की कोशिश में लगा है। अन्तरिक्ष कार्यक्रम में जब से निजी क्षेत्र को मौका दिया गया है देश के युवा भी इससे जुड़ रहे है और विभिन्न कढ़ेत्तों में प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं।
उन्होंने कहा,“बीते कुछ समय में हमारे देश में अन्तरिक्ष क्षेत्र से जुड़े कई बड़े काम हुए हैं। देश की इन्हीं उपलब्धियों में से एक इन स्पेस नाम की एजेंसी है जो स्पेस के क्षेत्र में निजी क्षेत्र के लिए नए अवसर दे रही है। इस शुरुआत ने देश के युवाओं को विशेष रूप से आकर्षित किया है। कुछ दिन पहले जब मैं इन स्पेस के लोकार्पण के लिए गया था तो मैंने कई युवा स्टार्ट एप के आईडिया और उत्साह को देखा। मैंने उनसे काफी देर तक बातचीत भी की। आप भी जब इनके बारे में जानेंगे तो हैरान हुए बिना नहीं रह पाएँगे।”
प्रधानमंत्री ने कहा,“आज से कुछ साल पहले तक हमारे देश में स्पेस सेक्टर में स्टार्ट अप के बारे में कोई सोचता तक नहीं था। आज इनकी संख्या सौ से भी ज्यादा है। ये सभी स्टार्ट एप ऐसे-ऐसे आईडिया पर काम कर रहे हैं जिनके बारे में पहले या तो सोचा ही नहीं जाता था या फिर निजी क्षेत्र के लिए असंभव माना जाता था। उदाहरण के लिए, चेन्नई और हैदराबाद के दो स्टार्टअप हैं – अग्निकुल और स्काईरूट ये स्टर्ट अप ऐसे लांच वेहकल विकसित कर हैं जो अन्तरिक्ष में छोटे लोड लेकर जायेंगे। ऐसे ही हैदराबाद का एक और केंद्र है जो उच्च तकनीकी के सोलर पैनल बना रहा है।
एक और स्पेस स्टार्टअप दिगंतरा के तनवीर अहमद से भी मिला था जो अंतरिक्ष के कचरे को मैप करने का प्रयास कर रहे हैं। मैंने उन्हें एक चैलेंज भी दिया है, कि वो ऐसी तकनीकि पर काम करें जिससे स्पेस के कचरे का समाधान निकाला जा सके। बेंगलुरु की नेहा भी एक कमाल के आईडिया पर काम कर रही हैं।उनका स्टार्ट एप फ़्लैट एंटीना बना रहा है जो न केवल छोटे होंगे, बल्कि उनकी कीमत भी काफी कम होगी।”उन्होंने कहा कि स्टार्ट हर युवा को उद्यमिता के क्षेत्र प्रोत्साहित करने की योजना थी और आज यह कार्यक्रम अंतरिक्ष क्षेत्र में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस तरह की योजना से देश सफलता के नए आकाश को छू रहा है।
इसरो अंतरिक्ष क्षेत्र में जो काम कर रहा है देश की जनता उसको कैसे भूल सकती हैं। इसरो अंतरिक्ष क्षेत्र में कई अवसर युवाओं के लिए पैदा कर रहा है और दुनिया में अपना रुतबा लगातार बढ़ा रहा है। पिछले दिनों इसरो ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।श्री मोदी ने कहा कि पहले अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्ट अप के बारे में सोचता तक नहीं था लेकिन आज 100 से अधिक स्टार्ट अप अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इसमें एक हैदराबाद का स्टार्टअप है जो रूस की टेक्नोलॉजी लेकर काम कर रहा है। यह स्टार्टअप अंतरिक्ष में कचरे को साफ करने के लिए काम कर रहा हैं। इसी तरह का एज अनूठा स्टार्टअप बेंगलुरु में भी चल रहा है।(वार्ता)



