National

माइक्रोसॉफ़्ट के सर्वर में गड़बड़ी से बैंक, मीडिया और एयरलाइंस के कामकाज पर असर

बेंगलुरु : माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में शुक्रवार की सुबह गडबड़ी के कारण इंडिगो, अकासा और स्पाइसजेट सहित प्रमुख भारतीय विमानन कंपनियों के चेक-इन सिस्टम ठप हो गये तथा देशभर के एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी मच गयी।यात्रियों की संख्या के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने बताया कि उसके सिस्टम माइक्रोसॉफ्ट सर्वर की गडबड़ी के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं तथा उनके संपर्क केंद्रों और एयरपोर्ट्स पर प्रतीक्षा समय बढ़ गया है।

कंपनी ने हालांकि,यात्रियों को आश्वासन दिया कि उनकी टीम स्थिरता बहाल करने के लिए अथक प्रयास करने के साथ ही इन समस्याओं को तेजी से हल करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट सर्वर के साथ मिलकर काम कर रही है।मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में प्रमुख केंद्रों का प्रबंधन करने वाले अडानी एयरपोर्ट्स ने चेतावनी दी कि वैश्विक आईटी आउटेज के कारण पूरे देश में परिचालन और उड़ानें प्रभावित हुई है। कंपनी ने बुकिंग, चेक-इन, बोर्डिंग पास तक पहुंच और उड़ानें बाधित होने की संभावना जताते हुए अथॉरिटी ने यात्रियों से जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करने का आग्रह किया और उनके धैर्य के लिए प्रशंसा व्यक्त की।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने स्वीकार किया कि डिजिटल बुनियादी ढांचे की समस्याओं ने वैश्विक स्तर पर कई एयरलाइनों और हवाई अड्डों पर ऑनलाइन और हवाई अड्डे के संचालन को अस्थायी रूप से प्रभावित किया है।”अकासा एयर ने कहा “ हमारे सेवा प्रदाता के साथ बुनियादी ढांचे की समस्याओं के कारण, बुकिंग और चेक-इन सहित कुछ ऑनलाइन सेवाएँ अस्थायी रूप से बंद हैं।स्पाइसजेट ने भी कहा है कि बुकिंग और चेक-इन जैसी ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुई है।

स्पाइसजेट का बयान

स्पाइसेज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है, ‘वर्तमान में हम अपने सेवा प्रदाता के साथ तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिससे बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग का प्रबंधन सहित ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। परिणामस्वरूप, हमने सभी हवाई अड्डों पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाओं को सक्रिय कर दिया है। हम आगामी यात्रा योजना वाले यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे काउंटरों पर चेक-इन पूरा करने के लिए सामान्य से पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें। हम इसके कारण होने वाली किसी भी असुविधा के लिए ईमानदारी से खेद व्यक्त करते हैं और आपको आश्वस्त करते हैं कि हमारी टीमें इन मुद्दों को तुरंत हल करने के लिए हमारे सेवा प्रदाता के साथ लगन से काम कर रही हैं। इस दौरान आपके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद।(वीएनएस)(वार्ता)

प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों क़ो सब्सिडी देगी भारत सरकार: शिवराज सिंह चौहान

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button