NationalState

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग ,बिहार के 6 श्रमिकों की मौत ,13 गंभीर रूप से झुलसे

आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले के मुसुनुरु गांव में एक रसायन फैक्टरी में भीषण आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 12 घायल हो गये।पुलिस ने बताया कि मध्यरात्रि के बाद पोरस प्राइवेट लिमिटेड नामक रसायन फैक्टरी के यूनिट-4 में एक रिएक्टर में विस्फोट हुआ, जिसकी लपटें चारों तरफ फैल गयीं। ड्यूटी पर मौजूद पांच कर्मचारियों की जलकर मौत हो गयी, जबकि एक कर्मचारी ने अस्पताल जाते हुए दम तोड़ दिया। घायल कर्मियों में से चार की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों में से पांच कर्मचारी बिहार से थे।

घायलों को नुजविद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें विजयवाड़ा स्थानांतरित कर दिया गया।इस दौरान दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। दवा बनाने में दवा कंपनियों द्वारा उपयोग किया जाने वाला रासायनिक पदार्थ पोरस कंपनी में निर्मित होता है। कलेक्टर वी. प्रसन्ना वेंकटेश, पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और सांसद कोटागिरी श्रीधर ने स्थिति की समीक्षा की।जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के समय 150 से अधिक कर्मचारी रासायनिक कारखाने में रात की शिफ्ट में काम कर रहे थे।

इस बीच, मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। जिन लोगों को बड़ी चोटें आई हैं, उनमें से प्रत्येक को पांच लाख रुपये और मामूली रूप से घायल होने वालों को दो-दो लाख रुपये दिये जाएंगे। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी मृतकों पहचान नहीं हुई है। पुलिस और एनडीआरएफ के दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में 13 घायलों को विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button