Arts & Culture

मनुर्भव की ओर से विशाल ऑनलाइन सांस्कृतिक प्रतियोगिता “संस्कृति मेला” का आयोजन

पटना। मनुर्भव की ओर से विशाल ऑनलाइन सांस्कृतिक प्रतियोगिता “संस्कृति मेला” का आयोजन किया गया जिसके प्रायोजक रहे नॉलेज ग्राम इंटरनेशनल स्कूल पटना और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल गया। इस ऑनलाइन सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कुल 5 विधाएं थी। गायन, नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग तथा स्वरचित कविता पाठ। इन पाँचों विधाओं में भारत के कोने कोने से प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया और सभी ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग किया।

29 जनवरी 2022 को मनुर्भव की ओर से सांस्कृतिक प्रतियोगिता के टॉप 10 फाइनलिस्ट की घोषणा की गई। नॉलेजग्राम इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में 29 जनवरी 2022 को प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया जो कि फेसबुक तथा यूट्यूब लाइव के द्वारा प्रशिक्षकों ने भारत की जनता को बहुत कुछ सिखाया और सभी का बहुत मनोरंजन किया। इस अवसर पर ऑनलाइन मोड में अतिथिगण भी मौजूद हुए। योग गुरु मौसम शर्मा, जाने-माने कवि समीर परिमल, बहुत ही उम्दा नज़्म में महारत रखने वाले मोहम्मद नसीम अख्तर, बेहतरीन एवं विदुषी कवयित्री डॉक्टर भावना शेखर, चिल्ड्रन थिएटर ट्रेनर रवि मुकुल भूषण के द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर नॉलेजग्राम इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक महोदय डॉक्टर सीबी सिंह प्राचार्या महोदया राधिका के. जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल गया के प्राचार्य महोदय डॉ हिमांशु कुमार पांडे की उपस्थिति में किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ सी बी सिंह ने बताया कि हमारी आने वाले पीढ़ी को भारत की संस्कृति और भारत की परंपरा और साथ ही साथ विद्यार्थी होने का अर्थ समझाना बहुत ही आवश्यक है और हम इसी तरह पूरे भारत में ज्ञान का संचार करते रहेंगे।

वही 30 जनवरी 2022 को ऑनलाइन आज प्रतियोगिता का अंतिम चरण रहा जिसमें सभी प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं की घोषणा की गई और इसी के साथ कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग गुरु मौसम शर्मा, बिहार के जाने माने कवि समीर परिमल, खासम खास मोहम्मद नसीम अख्तर, कवियत्री डॉक्टर भावना शेखर, अमलेश कुमार, चिल्ड्रन थिएटर ट्रेनर रवि मुकुल भूषण जी तथा पत्रकार प्रेम कुमार जी ने कार्यक्रम में शिरकत की। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की अतुलनीय शुरुआत की गई।

Related Articles

Back to top button