Varanasi

“नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण में खुली बड़ी लापरवाही, अधिकारियों को मिली सख्त चेतावनी”

वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने डिठोरी महल क्षेत्र में बंद पड़े इंटरलॉकिंग, सीवर और पेयजल कार्यों पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य तत्काल शुरू कर समयबद्ध रूप से पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही सीवर कनेक्शन, इंटरलॉकिंग गुणवत्ता और मिनी ट्यूबवेल संचालन में सुधार के आदेश दिए।

वाराणसी : नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने विकास कार्यों को मानक के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से तत्काल सुचारू न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त ने गुरुवार को डिठोरी महल मस्जिद के पास से मौर्य बैग के सामने गली मार्ग के इंटरलॉकिंग, पेय जल और सीवर लाइन के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। ​निरीक्षण के दौरान डिठोरी महल मस्जिद के पास वाली गली में कई दिनों से इंटरलॉकिंग और सीवर का काम बंद मिलने पर नगर आयुक्त ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि कार्य को तुरंत शुरू कराकर समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि सीवर लाइन डालने के बाद भी कुछ घरों के कनेक्शन अभी तक नहीं जोड़े गए हैं, जिसे तत्काल मिलाने के निर्देश दिए गए। ​इसके अलावा गली में कराई गई इंटरलॉकिंग का लेवल ऊपर-नीचे पाए जाने पर उसे दोबारा ठीक करने को कहा गया।

वहीं, मस्जिद के पास स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की कि सीवर लाइन काफी पुरानी होने के कारण लगातार चोक हो जाती है, जिस पर नगर आयुक्त ने सीवर लाइन की क्षमता के अनुसार नया प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आदेश दिया। गली में री-बोर कराए गए मिनी ट्यूबवेल का संचालन ठीक न होने पर महाप्रबंधक जलकल को नियमानुसार तत्काल संचालन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी गई। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद विनय सदेजा, जलकल विभाग के महाप्रबंधक अनूप सिंह, सहायक अभियंता शिव सरोज और संबंधित अवर अभियंता मुख्य रूप से मौके पर उपस्थित रहे।

बदलने वाली है काशी की सूरत, 48.88 करोड़ की मेगा योजना में क्या-क्या मिलेगा नया, जानिए पूरी तस्वीर

अगले 5 दिन रहेंगे बेहद अहम: कहीं आंधी-ओले तो कहीं भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button