State

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ दरबार में की पूजा-अर्चना

वाराणसी । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार देर शाम श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद सप्त ऋषि आरती देखी। आरती समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने बाबा से लोक कल्याण की कामना की तथा श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुंदरता को निहारा। मुख्यमंत्री गंगा तट पर गए जहां उन्होंने मां गंगा को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री का अंग वस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद देकर स्वागत किया। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में संचालित होने वाली भविष्य की योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

शिवराज सिंह चौहान ने विंध्य दरबार में नवाया शीश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार विंध्य दरबार पहुंचकर मां विंध्यवासिनी की चौखट पर शीश नवाया और देश के खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री पहली बार मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने विंध्याचल आए थे।शनिवार की शाम मुख्यमंत्री पत्नी के साथ हेलीकाप्टर से अष्टभुजा पहाड़ स्थित हेलीपैड पर उतरे और अष्टभुजा डाकबंगला पहुंचे, फिर कार मार्ग से विंध्यधाम की ओर बढ़े। पुरानी वीआइपी मार्ग से गर्भगृह पहुंच मंत्रोच्चारण के बीच मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया।

मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं को नमन किया। दर्शन-पूजन नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कराया। दर्शन-पूजन के बाद जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने मां विंध्यवासिनी का चित्र भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय समेत डाग स्क्वायड टीम, बम निरोधक दस्ता व सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।(हि.स.)।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button