CrimeState

मिनी ट्रक से लक्जरी वाहन की भिडंत, चार की मौत, एक गंभीर

सागर । जिले के सुरखी थाना क्षेत्र के राहतगढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम बेरखेड़ी के पास रविवार सुबह एक ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। जबकि एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मप्र के हरदा जिले का निवासी शुक्ला परिवार दुर्गा अष्टमी की पूजन करने के लिए कार से अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रहे थे। कार में पांच लोग सवार थे। रविवार को सुबह करीब 11 बजे वे ग्राम बेरखेड़ी के पास पहुंचे थे, तभी एक ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्षटना में एक सदस्य घायल हुआ है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस से घायल को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुरखी थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 40 वर्षीय मोहित शुक्ला, 35 वर्षीय दक्षा शुक्ला, आठ वर्षीय मान्या शुक्ला और लावण्या शुक्ला के रूप में हुई है। वहीं, पंकज शुक्ला नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button