CrimeState

प्रेम प्रसंग-औरंगाबाद में जहर खाने से तीन किशोरी की मौत, तीन गंभीर

औरंगाबाद (बिहार) । औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देरशाम छह सहेलियों ने विषैला पदार्थ निगलकर जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। इनमें से तीन की मौत हो गई। तीन लड़कियों का मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि मरने वाली एक लड़की अपने भाई के साले से प्रेम करती थी। उसने सहेलियों के साथ अपने प्रेम का इजहार कर शादी की पेशकश की। मगर लड़के ने मना कर दिया। इसके बाद इस लड़की ने किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस सूचना पर पहुंची पांच सहेलियों ने भी जहर निगल लिया।

इसके बाद इन लड़कियों की हालत गंभीर हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। मगर तीन लड़कियों की मौत हो गई। बाकी तीन लड़कियों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। इस वाकया की सूचना मिलते ही सीओ अवधेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह गांव पहुंचे।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button