Varanasi

पार्वती पुरी कॉलोनी में मनाया गया लोहड़ी का पर्व

वाराणसी : लोहड़ी का पर्व देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। यह पर्व प्रकृति से मिलने वाले उपहारो के लिए आभार प्रकट करने का एक त्योहार है। इसीक्रम में पार्वतीपुरी कॉलोनी गुरुबाग के पार्क में लोहड़ी का पर्व मनाया गया।

ढोल नगाड़े की थाप के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाए गए पर्व की शुरुआत कॉलोनी की महिलाओं द्वारा लोहड़ी की अग्नि को तिल गुड़ मूंगफली अर्पित करने और पारंपरिक गीतों से हुई। इस दौरान महिलाओं ने लोहड़ी की परिक्रमा करते हुए पारंपरिक एवं बॉलीवुड गीतों पर जमकर मस्ती और डांस किया।

कार्यक्रम का संयोजन एसके महेंद्रु ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से अमित बरनवाल, संकल्प संस्था के समीक्षक अनिल कुमार जैन, डा.हर्षित जैन, राज कपूर चंगरानी, राजेश कपूर, राजेश लालवानी, अजीत सिंह, संदीप मेहरा, शरद अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, नरेंद्र भांबरी एवं कालोनी की महिलाएं, बच्चें उपस्थित रहे।

नव वर्ष स्वागत कार्यक्रम में अग्र बंधुओं का जन सैलाब उमड़ा

सोशल मीडिया पर नंबर वन ट्रेंड बना #महाकुम्भ_अमृत_स्नान

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button