Varanasi

जीवन का अनमोल खजाना स्वास्थ्य , करें योग रहें निरोग : योग गुरु

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों मेंं गजब का दिखा उत्साह

दुद्धी : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्थानीय टाऊन क्लब खेल मैदान पर बुधवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान योग प्रशिक्षक योगेश्वर मुनि,प्रीति विश्वकर्मा व रमेश ने विविध योग एवं व्यायाम कराकर, उसके प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ बताये। कहा कि स्वास्थ्य जीवन का अनमोल खजाना है, इसे संरक्षित करने के लिए नियमित योग जरूरी है।इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा,रोगमुक्त काया के लिए योग से बेहतर कुछ भी नही। योग को आज पूरे विश्व में मान्यता मिल चुकी है।चिकित्सा विज्ञान ने भी इसे कई गंभीर बीमारियों से बचाव का उत्तम एवं एकमात्र उपाय बताया है। योग गुरु ने कहा कि हार्ट, सुगर, ब्लडप्रेशर जैसी गम्भीर बीमारियों का निदान प्राणायाम से सम्भव है, जिसके असंख्य प्रमाण हैं।

वहीं मुख्य अतिथि विधायक रामदुलार गोंड़ ने कहा कि योगासन के नियमित अभ्यास से कई रोगों से मुक्ति भी मिल सकती है। सेहत के साथ ही शांत मन और प्रबल विचारों के लिए एकाग्रता का होना जरूरी है जो योग से ही संभव हो सकता है। योग के इसी फायदे से दुनियाभर को जागरुक करने के लिए विश्व योग दिवस मनाने की शुरुआत साल 2015 में पहली बार हुई। उसके बाद से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि योग को हमे अपने जीवन की दिनचर्या में शामिल करना होगा। तभी अपने स्वास्थ्य के साथ साथ स्वस्थ भारत का सपना भी साकार होगा।

उधर जीआईसी मैदान शिव मंदिर पर योग गुरु लक्ष्मण जौहरी की अध्यक्षता में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। योग साधना में मुख्य रूप से डॉ मिथलेश, डॉ के के चौरसिया,राजन चौधरी,कमलेश सिंह कमल, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि,पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि कमल कानू, दिलीप पांडेय, पं. नंदकिशोर तिवारी ,मनोज सिंह बबलू,कन्हैया लाल जायसवाल, रामपाल जौहरी, संतोष जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल, श्यामबिहारी चौबे,अन्तु प्रसाद,सुरेंद्र कुमार गुप्ता, गोपाल,रमेश कुमार एड, निखिल जायसवाल,आरडी सिंह ,दीपक कुमार,सूरजदेव सेठ, सुमित सोनी,मनीष जायसवाल,संदीप गुप्ता, महेंद्र सिंह, अखिलेश सोनी,गोपाल प्रसाद,प्रदीप कुमार, मनीष जायसवाल,पीयूष कसेरा, संतोष सोनी,संदीप कुमार,संगीता वर्मा, वंदना कुशवाहा,साधु जायसवाल, संदीप कुमार,संतोष सोनी समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button