Politics

लालू-नीतीश ने अति पिछड़ों के साथ किया भेदभाव: राजभर

बलिया । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बिहार में हुई जातिगत जनगणना पर सवाल उठाते हुए सोमवार को कहा कि सामाजिक न्याय की दुहाई देने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) संस्थापक लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 36 फीसदी अतिपिछड़ी जातियों के साथ भेदभाव किया है।

ज़िले के मीरनगंज स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय पर देर शाम पत्रकारों से बातचीत में राजभर ने कहा कि बिहार में हुई जातिगत जनगणना में 36 प्रतिशत अतिपिछड़ी जातियों का आंकड़ा आया है। सामाजिक न्याय की दुहाई देने वाले राजद नेता लालू प्रसाद यादव और जदयू नेता नीतीश कुमार ने इन 36 प्रतिशत अति पिछड़ी जातियों के साथ भेदभाव किया है ।

लालू या नितीश ने कभी भी इन 36 फीसदी आबादी में से किसी भी जाति को कभी भी सामाजिक न्याय के दायरे में लाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंचाया । आठ-आठ बार नितीश कुमार मुख्यमंत्री हुये और खुद लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी मुख्यमंत्री रहीं, ये सामाजिक न्याय नहीं होता है ‌‌।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button