Varanasi

सोएपुर का लाल बना सेना में लेफ्टिनेंट

वाराणसी। भारतीय संघ लोक सेवा आयोग की सम्मिलित रक्षा सेवा (सीडीएस) की परीक्षा में राहुल पाल (23) ने सफलता प्राप्त कर लेफ्टिनेंट बने। उनके चयन से जिल में उत्साह का माहौल हैं वहीं राहुल के शिवविहार कालोनी हासिमपुर सोयेपुर निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

राहुल अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य होंगे जो भारतीय सेना में सेलेक्ट होकर सैन्य अधिकारी के रूप में देश की सेवा करेंगे। इनके पिता रविंद्रनाथ पाल सेना से सूबेदार मेजर पद से सेवानिवृत्त हैं तथा इनके दादा स्व0 जगन्नाथ भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे। ग्राम बघाव(देइपुर),विकासखंड सादात जिला  गाजीपुर के मूल निवासी रविन्द्र नाथ पाल के छोटे राहुल पाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर आनर्स में बीएससी की। साल के अगले सप्ताह से प्रशिक्षण  के लिए वह भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में ज्वाइन करेंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button