Astrology & Religion

आज का पंचांग : सावन सोमवार, जानें आज की तिथि और शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति श्रावण 04, शक संवत् 1943 श्रावण कृष्ण तृतीया, सोमवार, विक्रम संवत् 2078। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 11, जिल्हेज 15, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 जुलाई 2021 ई॰।
सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। तृतीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 55 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, घनिष्ठा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 26 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ।

सौभाग्य योग रात्रि 10 बजकर 39 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ, वणिज करण अपराह्न 03 बजकर 24 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात कुंभ राशि में संचार करेगा।
सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर।
सूर्यास्त : शाम 7 बजकर 16 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 02 मिनट से 07 बजकर 26 मिनट तक। अमृत काल 27 जुलाई सुबह 03 बजकर 06 मिनट से 04 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 16 मिनट से 4 बजकर 58 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 55 मिनट से 01बजकर 49 मिनट तक। इसके बाद 03 बजकर 38 म‍िनट से 04 बजकर 32 म‍िनट तक। पंचक पूरा द‍िन रहेगा। भद्रा दोपहर 03 बजकर 24 म‍िनट से 27 जुलाई सुबह 02 बजकर 54 म‍िनट तक।

आज के उपाय : भगवान शिव का दूध मिश्रित जल से अभिषेक करें, गौरी शंकर को बेलपत्र अर्पित करें।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button