Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं

मेष – शुक्र का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से उत्तम होगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष – आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कायोर्ं में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

मिथुन – शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। भावुकता में नियंत्रण रखें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

कर्क – आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह – उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन शुक्र का परिवर्तन कर्मक्षेत्र में बाधा देगा। व्यर्थ की उलझनें देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम बरतें।

कन्या – पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कर्मक्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला – व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। कुछ पारिवारिक समस्या रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक – रोग या विरोधी तनाव का कारण होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। संयम से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

धनु – रचनात्मकप्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपसी रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर – उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन प्रियजन पीड़ा मिल सकती है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कुंभ – व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन – रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button