Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं

मेष : विष योग होने के कारण आज वाणी पर संयम रखना चाहिए। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में विशेष रूप से सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृषभ : पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कायोर्ं में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में मधुरताआएगी।

मिथुन : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपकी और परिवार की प्रतिष्ठा प्रभावित हो, खासतौर से रुपए के लेनलृदेन में। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क : पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कायोर्ं में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। महिला रिश्तेदार या कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या : आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला : व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। मातृ पक्ष से कष्ट मिल सकता है। शिक्षा या संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

वृश्चिक : गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में उदासीन कतई न रहें। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई, बहन से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें।

धनु : संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की परेशानी और तनाव मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। वाणी पर संयम न रखने से कष्ट मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कुंभ : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

मीन : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button