Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

मेष : पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृषभ : किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का प्रोत्साहन मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

मिथुन : बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविकाके क्षेत्र में प्रगति होगी। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।

कर्क : उदर या नेत्र विकार की संभावना है। रक्तचाप के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

सिंह : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

कन्या : चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

तुला : रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

धनु : जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कुंभ : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन : जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ सार्थक होगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button