Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

मेष : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कायोर्ं में रुचि बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति का प्रयास सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ : रिश्तों में मधुरता आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। एलर्जी के प्रति सचेत रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन : उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। रुके हुए कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। सामाजिककार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

सिंह : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या : रचनात्मक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला : व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भागदौड़ के सुखद परिणाम होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक : उच्च अधिकारी या पिता से तनाव मिल सकता है। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। आर्थिक योजना को बल मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिकमामलों में प्रगति होगी।

मकर : रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

कुंभ : सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मीन : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button