Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

मेष : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ : सूर्य का परिवर्तन आत्मविश्र्वास में वृद्धि करेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक प्रगति होगी।

मिथुन : सूर्य का परिवर्तन किसीरुके हुए कार्य को पूर्ण कराने में सहायक होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क : सूर्य का परिवर्तन आर्थिक तनाव देगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह : सूर्य का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सहायक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

कन्या : सूर्य के परिवर्तन से पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

तुला : आर्थिक मामलों में सूर्य प्रगति में सहायक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। रिश्तों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक : यात्रा की योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन उच्च अधिकारी या पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मकर : रोग और विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति, सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ : बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी फिर भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नए संबंध बनेंगे।

मीन : गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button