Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

मेष : स्वास्थ्य या आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संबंधित अधिकारी से भी सहयोग लेने में सल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृषभ : पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। भाई या बहन से वैचारिक मतभेद होसकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संयम से काम लें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कर्क : आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह : रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या : मन की अशांति पर नियंत्रण होगा। विरोधी परास्त होगा। मन में उत्साह आएगा। ईश्र्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। सचेत रहने की जरूरत है।

वृश्चिक : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

धनु : रोग या शत्रु से तनाव मिल सकता है। कुछ पारिवारिक समस्या रहेंगी। व्यावसायिक मामलोंमें जोखिम न उठाएं। संयम से काम लें। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मकर : आर्थिक पक्ष सुधरेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा एवं सानिध्य। किसी रिश्तेदार के कारण मन अशांत होगा। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

मीन : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button