झांसी : उत्तर प्रदेश के सीपरी बाजार थानाक्षेत्र स्थित रॉयल सिटी टावर की आठवी मंजिल से शुक्रवार सुबह तड़के एक किशोर ने छलांग लगा दी , उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।पुलिस ने बताया कि रॉयल सिटी टावर में फ्लैट नंबर 409 में रहने वाले राजीव शाक्य के पुत्र कौस्तुभ शाक्य (19) ने सुबह तड़के करीबन चार बजे आठवीं मंजिल की टेरिस से छलांग लगा दी। राजीव शाक्य यहां जीएसटी अधिकारी डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। घटना के समय राजीव शाक्य घर पर नहीं थे वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में किसी रिश्तेदार के यहां गये थे। (वार्ता)



