National

लाल किला पर स्वतंत्रता समारोह में न जाने को लेकर खड़गे ने दी सफाई

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं होने की वजह बताते हुए मंगलवार को कहा कि इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय मे समारोह होना था और इस स्थिति में यदि वह लाल किला जाते तो फिर पार्टी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाते।लाल किला पर आयोजित समारोह के दौरान श्री खड़गे के लिए आरक्षित कुर्सी पूरे कार्यक्रम में खाली रही। इसको लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा।श्री खड़गे ने कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया।

पत्रकारों ने इस संबंध में जब सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस दफ्तर में तिरंगा फहराना था। यदि लाल किला जाते तो प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होने के कारण वहां अत्यधिक सुरक्षा-व्यवस्था होनी थी और यदि लाल किला जाते तो पार्टी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाते। यही सोचकर उन्होंने लाल किला नहीं जाने का निर्णय लिया।पार्टी ने भी श्री खड़गे के लाल किला नहीं पहुंचने के संबंध में कहा, “अगर श्री खड़गे लाल किले के समारोह में जाते तो वह घर और पार्टी दफ्तर में ध्वजारोहण के लिए समय से नहीं पहुंच पाते। सुरक्षा कारणों के चलते वह लाल किले से जल्दी नहीं निकल सकते थे।उन्हें कम से कम दो घंटे तक वहां पर रहना ही पड़ता।” (वार्ता)

खड़गे राहुल प्रियंका ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।श्री खडगे ने अपने शुभकामना संदेश में कहा “आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए एवं बधाई। लोकतंत्र और संविधान हमारी देश की आत्मा है। हम यह प्रण लेते हैं कि हम देश की एकता और अखंडता के लिये, प्रेम और भाईचारे के लिए, सौहार्द और सद्भाव के लिए लोकतंत्र और संविधान की स्वतंत्रता क़ायम रखेंगे। जय हिन्द।

”श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा “भारत माता हर एक भारतीय की आवाज़ है। सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”श्रीमती वाड्रा ने कहा “हर देशवासी की आवाज मजबूत हो। हमारी एकजुटता सुरक्षित रहे। देश में अमन, चैन और तरक्की हो। देश की हर क्यारी में बहुरंगी फूल खिलें। स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिखाए गए रास्ते और उनके उसूलों की रक्षा के संकल्प के साथ आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।”(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button