Politics

फर्जी फॉर्म भरवाकर महिलाओं का वोट हासिल करने की कोशिश में केजरीवाल: कांग्रेस

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (पार्टी) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की घोषणा के प्रति यहां की महिलाओं को आगाह करने आए पंजाब के पार्टी नेताओं का धन्यवाद किया है और श्री केजरीवाल पर फर्जी फॉर्म भरवाकर महिलाओं का वोट हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शनिवार को कहा कि पंजाब में तीन साल पहले श्री केजरीवाल ने महिलाओं को 1000 रुपये देने का जो वादा किया था, लेकिन तीन साल में किसी एक महिला को एक पैसा नहीं दिया गया है। इसके बावजूद श्री केजरीवाल पंजाब का हवाला देकर दिल्ली में महिलाओं को 2100 रुपये देने की घोषणा करके महिलाओं से फर्जी फॉर्म भरवाकर रहे हैं और उनके वोट हासिल करने का षडयंत्र रच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कहा कि दिल्ली की महिलाओं के लिए अब तक कुछ क्यों नहीं सोचा, जबकि श्री केजरीवाल पिछले 11 वर्षों से दिल्ली की सत्ता में है। भ्रष्टाचार, कुशासन और जनता की पूर्ण निष्क्रियता के चलते जब श्री केजरीवाल को आम आदमी पार्टी का जहाज डूबता दिखाई दे रहा है, तो लुभावनी महिला सम्मान योजना, संजीवनी योजना, फरिश्ते योजना, पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना आदि की घोषणा कर रहे हैं। उनका ध्यान वोट की राजनीति करने पर केन्द्रित है और सत्ता हथियाने के लिए हर संभव हथकंडे अपना रहे है।कांग्रेस नेता ने कहा कि श्री केजरीवाल का यह बयान कि दिल्ली की जनता कांग्रेस पार्टी को संवेनशीलता से नहीं ले रही है, उनकी सियासी जमीन खिसकने का परिचायक है। पिछले 11 वर्षो की कार्यशैली को देखते हुए जनता ने शीश महल वाले श्री केजरीवाल को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने को मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को समर्थन देने का निर्णय ले लिया है।श्री यादव ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार की लाडली योजना, विधवा महिलाओं की पुत्रियों को दी जाने वाली राशि में भारी कटौती कर दी गई है। यही नहीं कांग्रेस सरकार द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली योजनाओं अथवा सुविधाओं को या तो पूरी तरह बंद कर दिया है या उसकी राशि में कटौती करके उन्हें न के बराबर कर दिया है। उन्होंने कहा कि षडयंत्र के तहत 09वीं और 11वीं कक्षा में छात्राओं को परिणाम सुधारने के नाम पर विद्यालय से निकाला जा रहा है, जिसके पीछे इनकी मंशा यह है कि उन्हें 12वीं पास करने पर लाडली योजना की राशि न देनी पड़े।

उन्होंने कहा कि श्री यादव ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि जब मार्च 2024 के बजट में दिल्ली की महिलाओं को 1000 रुपये देने की घोषणा की थी, तो आज तक महिलाओं को यह अनुदान राशि क्यों नहीं दी गई। क्या श्री केजरीवाल चुनाव आने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनावों में 1000 रुपये की जगह 2100 रुपये की घोषणा करके दिल्ली की महिलाओं की सहानुभूति पाने और उनका वोट लेने की मंशा का पर्दाफाश करने के लिए पंजाब से हमारे पार्टी के नेता आए हैं।उन्होंनने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं की योजना के खिलाफ नहीं है, लेकिन हमें इस योजना को लागू करने में श्री केजरीवाल की मंशा ठीक नही लग रही। क्योंकि पिछले 11 वर्षों में आप ने दिल्ली और पंजाब दोनो राज्यों में महिलाओं को 1000 रुपये देने के वादे को पूरा नहीं किया है, और अब दिल्ली में 2100 रुपये मासिक की घोषणा कर रहे है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने शासित राज्यों में महिलाओं के खाते में सीधा पैसा दे रही है।श्री यादव ने कहा कि दिल्ली की आबादी 2.50 करोड़ से अधिक है, यदि अनुमान के अनुसार 18 वर्ष से अधिक उम्र की एक करोड़ महिलाएं दिल्ली में है और अगर 2100 रुपये एक करोड़ महिलाओं को देंगे, तो 21 करोड़ रुपये मासिक महिलाओं को देने पड़ेंगा। क्या 11 वर्षों में महिला कल्याण और सुरक्षा योजनाओं पर हर वर्ष राशि कम करने वाले श्री केजरीवाल इतनी बड़ी राशि महिलाओं को अनुदान के रुप में देने वाले है? या सिर्फ वोट हासिल करके एक बार फिर दिल्ली और बदहाली में जाने वाली है। (वार्ता)

एआई के क्षेत्र में आगे रहना चाहता है भारत : मोदी

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, छह की मौत

न तो हटाया गया और न ही संन्यास ले रहा हूं: रोहित

बांदीपोरा दुर्घटना में दो सैनिक हुए शहीद, तीन घायल

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button