State

कौसर इमाम सिद्दीकी की लाल डायरी ने बढ़ाई आप विधायक अमानतुल्लाह की मुश्किल

नई दिल्ली । भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एंटी करप्शन ब्रांच) को दिल्ली वक्फ बोर्ड में हुए भ्रष्टाचार की जांच में आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्लाह खान के करीबी और सहयोगी कौशर इमाम सिद्दीकी उर्फ लड्डन के घर से मिली लाल डायरी मददगार साबित हो रही है। इस डायरी ने अमानतुल्लाह की मुश्किल बढ़ा दी है।

एंटी करप्शन ब्रांच शुक्रवार को विधायक अमानतुल्लाह खान से पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद उनके और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापा मारा। इस छापे में कौशर इमाम सिद्दीकी के ठिकाने से लाल डायरी, 12 लाख रुपये की नकदी और बिना लाइसेंस का पिस्टल और कारतूस मिले हैं। इस पर दक्षिण पूर्वी जिले के जामिया नगर थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक इस लाल डायरी ने कई राज खोले हैं। इसमें करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन का जिक्र है। साथ ही गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश में भी भेजी गई रकम का विवरण है। यही नहीं, लाल डायरी में दुबई और सऊदी अरब से आई रकम का भी उल्लेख है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button