NationalState

शोपियां में कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार कोआतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी।अधिकारियों ने कहा,“आतंकवादियों ने एक अन्य लक्षित हमले में एक गैर प्रवासी कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी गई।आतंकवादियों ने चौधरीगुंड शोपियां के पोरन कृष्ण भट पर उनके आवास के पास गोलीबारी की।

एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा,“भट को उस समय गोली मार दी गई जब वह बाग में थे जो उनके घर से आधे किमी से अधिक दूर है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।”घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी करके हमलावरों का पता लगाने के लिए छापेमारी शुरू कर दी।आतंकवादियों ने इस साल 12 से अधिक नागरिकों की लक्षित हत्याएं की हैं जिनमें ज्यादातर गैर स्थानीय, कश्मीरी पंडित और पंचायत सदस्य हैं।

कश्मीरी पंडित की हत्या में एक आतंकवादी शामिल : डीआईजी

मध्य कश्मीर व दक्षिण कश्मीर रेंज के प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक सुजीत कुमार ने शनिवार को कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शोपियां में कश्मीरी पंडित पर हमले के पीछे एक आतंकवादी शामिल था।श्री कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया है कि इस कृत्य में एक आतंकवादी शामिल था। उन्होंने कहा कि एक बार चीजें स्पष्ट हो जाएंगी, उसी के अनुसार अधिक विवरण साझा किया जाएगा । फिलहाल सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है।

श्री कुमार ने कहा कि यदि सुरक्षा गार्डों और क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी की ओर से कोई सुरक्षा चूक पाई जाती है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हमले का दावा कश्मीर फ्रीडम फाइटर (केएफएफ) समूह ने किया है जो एक आतंकवादी संगठन का छद्म नाम है।इस बीच शोपियां के उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार की ओर से पंडित परिवार को हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक के पार्थिव शरीर को जम्मू भेजा जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा और प्रशासन ने इसके लिए सभी प्रबंध कर दिए हैं।

कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय किया 18 किलो विस्फोटक

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह बांदीपोरा -सोपोर मार्ग पर मिले 18 किलोग्राम विस्फोटक (आईईडी) को निष्क्रिय किया।अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों के इलाके में चलाये जा रहे तलाशी अभियान के दौरान बांदीपोरा जिले में अशतांगू इलाके में एक डबल साइकिल में दो संदिग्ध सिलेंडर मिले।

यह तलाशी अभियान इलाके में विस्फोटक होने की सूचना मिलने के बाद ही चलाया गया था।एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा “ संदिग्ध सिलेंडरों के मिलने के बाद इलाके को तुरंत खाली करा लिया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरी सावधानी बरतते हुए इसे निष्क्रिय किया। इस दौरान जान और माल को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।”संदिग्ध विस्फोटक मिलने के बाद बांदीपोरा-सोपोर मार्ग पर रोका गया यातायात भी सुचारू कर दिया गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button