Sports

काशी के पहलवान हिमाचल में दिखाएंगे दमखम

दो बाल पहलवान सहित एक महिला पहलवान का चयन

वाराणसी : उत्तर प्रदेश की कुश्ती टीम 4 से 6 मार्च तक मंडी हिमाचल प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन में भाग ले रही है । प्रदेश के कई पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया जिसमें काशी के दो बाल पहलवान एवं एक बालिका पहलवान ने अपना स्थान बनाने में सफलता प्राप्त किया है। जानकारी देते हुए वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने बताया की बालिका कुश्ती फ्रीस्टाइल में 50 किलो के लिए मानसी यादव वहीं 60 किलो ग्रिको रोमन में अजीत कुमार और 67 किलो ग्रिको रोमन में अभिषेक यादव सोनू का चयन हुआ है। यादव ने तीनों पहलवानों को वाराणसी कुश्ती संघ की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की है प्रदेश के लिए नेशनल से मेडल जीत कर जरूर लाएंगे और काशी का नाम भी रौशन करेंगे।

Related Articles

Back to top button