Varanasi

मुख्यमंत्री योगी ने किया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण

वाराणसी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के एयर शो में प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया।

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे हैं। वह नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन और कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नमो घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने एयर शो के आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए। उन्होंने एयर शो देखने आने वाले लोगों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए घाटों तक पहुंच, भीड़ प्रबंधन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ आमजन की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन किया। इस दौरान उन्होंने लोक कल्याण और जनमानस के सुख-समृद्धि की कामना की। काशी के दोनों प्रमुख मंदिरों में मुख्यमंत्री ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की।

अयोध्या दीपोत्सव 2026: 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, जानें पूरी तैयारी

गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य

Related Articles

Back to top button