Politics

कर्नाटक में सरकार गठन की प्रकिया शुरू, शिवकुमार ने आज शाम बुलायी कांग्रेस विधायक दल की बैठक

सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम, 20 को का शपथ ग्रहण

बेंगलुरू : कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सभी विधायकों को पत्र लिखकर गुरुवार शाम यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होने का आमंत्रण देकर कर्नाटक में नयी सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।कांग्रेस ने अब तक मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है हालांकि पार्टी के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को कहा था कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अगले 48 से 72 घंटे के बीच नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे।

श्री शिवकुमार ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों की बैठक शाम सात बजे क्वींस रोड स्थित इंदिरा गांधी भवन में होगी।ऐसा लगता है कि श्री सिद्धारमैया और श्री शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री चुनने का गतिरोध बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक चली बैठकों की श्रृंखला के बाद सुलझ गया है। बैठक में श्री खड़गे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला तथा कर्नाटक के दो दिग्गज नेताओं ने भाग लिया। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्री खड़गे के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान इस गतिरोध खत्म करने के फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया।

सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेता राहुल गांधी ने भी इस बात का समर्थन किया है कि सबसे ज्यादा विधायकों के समर्थन वाले नेता को मुख्यमंत्री चुना जाना चाहिए।शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को बेंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में कांग्रेस नेतृत्व की उपस्थिति में होगा, जिसमें पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।राज्य में 13 मई को कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने और भारतीय जनता पार्टी के सत्ता से बाहर होने के बाद से श्री सिद्धारमैया और श्री शिवकुमार दोनों ही मुख्यमंत्री पद की होड़ में हैं।

पार्टी की रविवार को हुई विधायक दल की एक बैठक में श्री खड़गे को अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए अधिकृत किया गया। दोनों नेता हालांकि गुरुवार सुबह तक किसी सहमति पर नहीं पहुंचे और इस बात पर अड़े रहे कि उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाया जाये।पिछले चार दिन में दोनों नेताओं के बीच गहन बातचीत हुई और उन्होंने एक-दूसरे की ताकत और कमजोरियों को गिनाया।श्री सिद्धारमैया ने कथित तौर पर तर्क दिया कि श्री शिवकुमार के खिलाफ अदालती मामले चल रहे हैं, लिहाजा उन्हें मुख्यमंत्री बनाने से सरकार की छवि धूमिल होगी।

श्री सिद्धारमैया ने यह भी दावा किया कि वह लोकप्रिय चेहरा और वोट हासिल करने वाले हैं तथा मुसलमानों और पिछड़ी जाति के मतदाताओं का सम्मान करते हैं, जो 2024 के लोकसभा चुनावों में निर्णायक साबित होंगे।दूसरी तरफ, श्री शिवकुमार ने दावा किया कि श्री सिद्धारमैया के पांच साल के शासन के बाद कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गयी और उन्हें विधायक दल के नेता का पद दिया गया, लेकिन वह लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके।(वार्ता)

सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम, 20 को का शपथ ग्रहण

करीब चार दिनों में माथापच्ची के बाद कांग्रेस इस निष्कर्ष पर पहुंच गई है कि सिद्धारमैया को एक बार फिर कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।आधिकारिक घोषणा गुरूवार कर दी जाएगी और इसके साथ ही शपथ ग्रहण की तारीख का एलान भी कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि कर्नाटक में नई सरकार का शपथ ग्रहण 20 मई, शनिवार को होगा। फैसला बुधवार देर रात केसी वेणुगोपाल के घर पर बैठक के बाद लिया गया। इसका ऑफिशियल ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।

शिवकुमार ने गुरुवार सुबह कहा, ‘मैं पार्टी के फॉर्मूले पर राजी हूं। आगे लोकसभा चुनाव हैं और मैं जिम्मेदारियों के लिए तैयार हूं। पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए मैंने सहमति दी है।’ कांग्रेस ने आज शाम 7 बजे बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी के सेंट्रल ऑब्जर्वर भी पहुंचेंगे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा। इससे पहले राहुल और खड़गे की सिद्धारमैया और डीके के साथ दो मीटिंग्स बेनतीजा रही थीं।

पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, देर रात सोनिया गांधी ने डीके से बातचीत की। इसके बाद ही सीएम पद के लिए अड़े डीके मान गए। ऐसा बताया जा रहा है कि इसका ऑफिशियल ऐलान आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।शिवकुमार 50-50 फॉर्मूले पर राजी हुए हैं। पहले ढाई साल सिद्धारमैया सीएम रहेंगे और बाद के ढाई साल डीके। यानी डीके लोकसभा चुनाव के बाद 2025 में मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, अब कर्नाटक का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इसका नाम तय नहीं है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button