
जोधपुर । जिले की ग्रामीण पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि जिला विशेष टीम एवं थाना बोरून्दा की संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त अजीतसिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी मालावास पुलिस थाना पीपाड शहर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक पदार्थ जब्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि अजीतसिंह पुत्र नारायण सिंह के किराये के मकान पर दबिश दी गयी। जहां पर बाड़े में खड़ी मिनी ट्रक में भरे 1485 किलोग्राम अवैध आयुध (विस्फोटक पदार्थ), 1368 मीटर सेफ्टी फ्यूज, 5600 मीटर कोर्ड डेटोनेटिंग फ्यूज, 733 नग हाई-एक्स प्लोजिव नोन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर आदि बरामद किया गया। जांच पीपाड़शहर थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह की तरफ की जा रही है। अभियुक्त से विस्फोटक के बारे में पता लगाया जा रहा है।(हि.स.)



