State

तिहाड़ में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन को लाभ पहुंचाने के आरोप में जेल सुपरिटेंडेंट निलंबित

नई दिल्ली । मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन पर जेल में अपने प्रभाव के इस्तेमाल के आरोपों की जांच के बाद दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने जेल नंबर सात के सुपरिटेंडेंट अजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है।

इस संबंध में गत माह ईडी ने अदालत से शिकायत की थी कि सत्येंद्र जैन जेल में रहकर भी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह केस से संबंधित लोगों से मिल रहे हैं। इतना ही नहीं ईडी ने जेल में मसाज सेवा लेने का भी आरोप लगाया था। साक्ष्य के तौर पर ईडी ने वीडियो भी कोर्ट को सौंपी थी।

इस आरोप के बाद जब भाजपा नेता उपराज्यपाल से इसकी शिकायत की तो एलजी ने पूरे मामले की जांच दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को करने को कहा था। मुख्य सचिव ने जांच के बाद जेल नंबर सात के सुपरिटेंडेंट अजीत कुमार को दोषी पाया और तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button