National

इसरो ने चिनूक हेलिकॉप्टर की मदद से उतारा ‘पुष्पक’ यान को

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 22 मार्च को अपने रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल ‘पुष्पक’ की टेस्ट फ्लाइट लॉन्च की। इस टेस्ट फ्लाइट को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने सुबह 7 बजे कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (ATR) से लॉन्च किया गया। वर्तमान प्रयोग पुष्पक की तीसरी उड़ान है और यह अधिक जटिल परिस्थितियों में इसकी रोबोटिक लैंडिंग क्षमता के टेस्ट का हिस्सा है। आज की टेस्ट फ्लाइट उम्मीद के अनुसार सफल रही है।

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा, “पुष्पक लॉन्च व्हीकल अंतरिक्ष तक पहुंच को सबसे किफायती बनाने का भारत का साहसिक प्रयास है।” सोमनाथ ने बताया है कि रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल की मदद से कक्षा में उपग्रहों में ईंधन भरने का काम किया जा सकता है। यह अंतरिक्ष मलबे को कम करने की दिशा में भी काफी मददगार होगा। इसके अलावा इससे भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के खर्च में भी कमी आएगी। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button