State

गाजियाबाद में 60 लाख रुपये घूस लेते पकड़ा गया इंटेलिजेंस आफिसर

गाजियाबाद । दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में भ्रष्ट्रचार का बड़ा मामला रविवार 20 मार्च 2022 को सामने आया। यहां जीएसटी महानिदेशालय में तैनात इंटेलिजेंस आफिसर मोहित धनकड़ को सीबीआई की टीम ने 60 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ सीबीआई की टीम ने धर दबोचा।सीबीआई के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि उन्हें इस बात की शिकायत मिली थी कि जीएसटी महानिदेशालय में तैनात एक ऑफिसर ेने एक करोड़ रुपये रिश्वत मांगी है। सीबीआई ने इसकी पड़ताल कराई तो सूचना सही पायी गयी। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया।

रविवार को इंटेलिजेंस ऑफिसर मोहित धनकड़ ने रिश्वत की पहली किस्त 60 लाख रुपये मंगाई थी। जैसे ही संबंधित व्यक्ति रिश्वत के पैसे देने पहुंचा, वहां पहले से ही मौजूद सीबीआई की टीम ने उसे धर दबोचा।यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इंटेलिजेंस ऑफिसर ने किस काम के एवज में एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। सोमवार 21 मार्च 2022 को घूस लेते पकड़े गये ऑफिसर मोहित धनकड़ को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button