State

रनवे से फिसलकर कीचड़ में फंसा इंडिगो का विमान, अटकी रही यात्रियों की सांस

जोरहाट । निजी विमानन कंपनी इंडिगो की एक फ्लाइट हादसे का शिकार होने से बच गई है। कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट रनवे पर फिसल गई। रनवे से फिसलकर विमान कीचड़ में फंस गया। गनीमत रही कि कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ, लेकिन इस दौरान उनकी सांसें अटकी रहीं। फ्लाइट ने असम के जोरहाट से कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी।

जांच के लिए टीम का गठन

इंडियो एयरलाइन्स ने इस घटना की जानकारी दी है। एयरलाइन्स के हवाले से कहा गया कि जोरहाट से टेकआफ के दौरान विमान रनवे पर फिसल गया और कीचड़ में फंस गया। इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई है। विमानन कंपनी ने ये भी कहा कि इस घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। विमान के प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान कोई असामान्यता नहीं देखी मिली।

विमान में 98 यात्री थे सवार

विमान में कुल 98 यात्री सवार थे। इंडिगो की फ्लाइट 6E-757 ने गुरुवार दोपहर 2.20 बजे टेक आफ किया था। टेक आफ के दौरान विमान के पहिए रनसे से हट गए और कीचड़ में फंस गए। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई। भारतीय वायु सेना की मदद से यात्रियों को विमान से उतारा गया। बता दें कि भारतीय वायुसेना एयरपोर्ट की देखरेख कर रही है। बाद में फ्लाइट को रद कर दिया गया।

इंडियो एयरलाइन्स ने बयान जारी कर कहा, ‘पायलट ने एहतियात के तौर पर टैक्सी प्रक्रिया को अंजाम दिया और आवश्यक निरीक्षण के लिए कहा। विमान को निरीक्षण के लिए जोरहाट वापस ले जाया गया। प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान कोई असामान्यता नहीं देखी गई। घटना का गहन निरीक्षण शुरू किया गया है। इसके बाद उड़ान को रद कर दिया गया।’

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में इंडिगो की फ्लाइट्स के साथ कई घटनाएं हुए हैं। हाल ही में, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि 1 जुलाई 2021 और 30 जून 2022 के बीच विमानों में तकनीकी खराबी से संबंधित कुल 478 घटनाएं हुईं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button