Sports

भारतीय हॉकी टीम की स्वर्णिम विजय उत्कृष्ट टीम वर्क और अटूट परिश्रम का प्रतिफल: सीएम योगी

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक के साथ ओलंपिक कोटा हासिल करने पर सीएम योगी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को दी बधाई

लखनऊ । भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को एशियन गेम्स में स्वर्णिम इतिहास रचा। फाइनल में भारतीय टीम ने जापान को 5-1 से हराकर न सिर्फ स्वर्ण पर कब्जा जमाया, बल्कि पेरिस ओलंपिक्स 2024 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। भारतीय हॉकी टीम की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी खुशी जाहिर की और टीम के प्रत्येक सदस्य को बधाई दी।

सीएम योगी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर टीम को बधाई देते हुए लिखा, ‘एशियन गेम्स की पुरुष हॉकी प्रतिस्पर्धा में भारतीय टीम को स्वर्णिम विजय की हार्दिक बधाई। आप सभी पर हमें गर्व है। उत्कृष्ट टीम वर्क, अक्षय ध्येय-निष्ठा और अटूट परिश्रम के द्वारा ऐतिहासिक जीत प्राप्त करने वाली भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य का अभिनंदन…जय हो।’

जापान को 5-1 से हराकर भारत ने एशियन गेम्स में जीता हॉकी का स्वर्ण

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button