National

भारत और इटली ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढाने के लिए समझाैते पर हस्ताक्षर किये

नयी दिल्ली : भारत और इटली ने अनुसंधान एवं विकास, सह-विकास, सह-उत्पादन और संयुक्त उद्यमों की स्थापना सहित विभिन्न रक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की इटली और फ्रांस की यात्रा के पहले चरण में सोमवार को रोम में इटली के रक्षा मंत्री ग्वीदो क्रोसेत्तो के साथ बातचीत के बाद इस समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण, सूचना साझा करने, समुद्री अभ्यास और समुद्री सुरक्षा सहित रक्षा सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में रक्षा उद्यमों में सहयोग के अवसरों का पता लगाने पर मुख्य रूप से चर्चा हुई।दोनों मंत्रियों ने रक्षा क्षेत्र में भारत और इटली की परस्पर क्षमताओं तथा संयुक्त विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।

रक्षा मंत्री ने इटली की रक्षा कंपनियों और भारतीय स्टार्ट-अप के बीच बातचीत को बढ़ावा देने का सुझाव दिया।बैठक के बाद रक्षा क्षेत्र में सहयोग संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता सुरक्षा और रक्षा नीति, अनुसंधान एवं विकास, सैन्य क्षेत्र में शिक्षा, समुद्री क्षेत्र में जागरूकता, रक्षा जानकारी साझा करना और औद्योगिक सहयोग, जिसमें सह-विकास, सह-उत्पादन और संयुक्त उद्यमों की स्थापना शामिल है जैसे विभिन्न रक्षा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देगा।इससे पहले श्री सिंह को विला मदामा में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सिआम्पिनो हवाई अड्डा पहुंचने पर रक्षा मंत्री का इटली में भारतीय राजदूत डॉ. नीना मल्होत्रा और वरिष्ठ इतालवी अधिकारियों ने स्वागत किया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button