Sports

आईसीसी ने चुनी बेस्ट वनडे, टेस्ट और टी-20 टीमें, जानिये किस मिला मौका

दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पिछले 10 वर्षों में क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर डिकेड अवॉर्ड्स का ऐलान कर दिया है. ICC ने इस दशक के बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अपनी बेस्ट वनडे, टेस्ट और टी-20 टीमें चुनी है, जिसमें विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का दबदबा है.

आईसीसी की इस दशक की बेस्ट वनडे, टेस्ट और टी-20 तीनों ही टीमों में विराट कोहली को जगह मिली है. साथ ही टेस्ट टीम की कप्तानी उन्हें सौंपी गई है. इसके अलावा भारत के पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दशक की बेस्ट वनडे और टी-20 टीमों का कप्तान चुना गया है.भारत को 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी ने इस दशक की अपनी 50 ओवरों की टीम का कप्तान नियुक्त किया है. इस टीम में धोनी के अलावा दो और भारतीय रोहित शर्मा, विराट कोहली हैं. ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और मिशेल स्टार्क भी इस टीम में चुने गए हैं.

बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स दो ऑलराउंडर इस टीम में हैं. दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर टीम के दूसरे स्पिनर हैं. दक्षिण अफ्रीका से एबी डिविलियर्स को भी टीम में जगह मिली है. न्यूजीलैंड से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट टीम में शामिल किए गए हैं.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी ने इस दशक की अपनी बेस्ट टी-20 टीम का कप्तान चुना है. इस टीम में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह भी हैं. दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और वेस्टइंडीज से कीरोन पोलार्ड के अलावा क्रिस गेल को इस टीम में जगह मिली है. अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान टीम में इकलौते स्पिनर हैं.

टी-20 टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रोहित शर्मा, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, कीरोन पोलार्ड, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा.

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button