Politics

मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, मुझ पर इससे बड़ी जिम्मेदारी : जेपी नड्डा

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुझ पर इससे भी बड़ी जिम्मेदारी है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में चुनाव लड़वा रहा हूं, यह क्या कम है? मैं कार्यकर्ता पहले हूं, पार्टी अध्यक्ष बाद में। पार्टी की चुनाव समिति निर्णय मेरे लिए सर्वोपरि है।नड्डा ने कहा कि चुनाव आते रहेंगे, जाते रहेंगे, हम जीतते भी रहेंगे लेकिन मानवता की सेवा का जो यश हमारे कार्यकर्ताओं के हिस्से आया, वह मेरे लिए सबसे बड़ा कार्य था। यही मेरी उपलब्धि है। तीन राज्यों में भाजपा की जीत की वजह थे- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का हमारा ट्रैक रिकॉर्ड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व, जनता का समर्थन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा। इस सबके ऊपर-मोदी की गारंटी ने कांग्रेस के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव इस मायने से और अधिक महत्वपूर्ण थे क्योंकि विपक्ष का प्रोपेगैंडा बेनकाब हो गया। ओबीसी गणना, तथाकथित भारत जोड़ो यात्रा, जाति की राजनीति, बेरोजगारी जैसे मुद्दों का धराशायी होना जरूरी था। मुख्यमंत्रियों के चयन को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पहले तो हमने ये भी जमाना देखा है कि पत्रकार लोग ही तय कर देते थे कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा, कौन मंत्री बनेगा। अब कम से कम पत्रकारों का सिरदर्द कम होगा। नड्डा ने कहा कि हमारे यहां मशाल को आगे बढ़ाने की परंपरा है। हम भविष्य की ओर देखते हैं। भाजपा पार्लियामेंट्री पार्टी बोर्ड से निकर विधायक दल की बैठक में मंथन होता है और सर्वसम्मति से सभी मामले तय होते हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button