Varanasi

विनोद कुमार पाण्डेय और अनुज यादव का सम्मान

वाराणसी। विधिक पत्रकार एसोसिएशन की तरफ से सेंट्रल बार एसोसिएशन एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेलाल, संतोष सिंह व महफूज आलम ने यूपी बार कौंसिल के निर्वाचित सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय और फौजदारी अधिवक्ता अनुज यादव को अभिनंदन पत्र और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। ककरमत्ता स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष मेराज फारुकी जुग्गन और संचालन घनश्याम मिश्र ने किया। कार्यक्रम में सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रभु नरायण पाण्डेय, बनारस बार अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह व महामंत्री प्रदीप रॉय, वीरेंद्र सिंह, मनोज तिवारी के आलावा काफी संख्या में वकीलों ने शिरकत की।

सीएम से मिले अधिवक्ता, आयुष्मान योजना की मांग

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभुनरायण पाण्डेय और महामंत्री शशिकांत दूबे ने सर्किट हॉउस में मिला। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। अध्यक्ष महामंत्री ने कचहरी को टिन शेड मुक्त करने वकीलों को मेडिकल सुविधा आयुष्मान योजना की तरह देने की मांग की साथ ही सेंट्रल बार में अभिनंदन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जिस पर जल्द आने का आश्वासन दिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button