State

केरल में भारी बारिश की चेतावनी,उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक गर्म जिला बांदा

तिरुवनंतपुरम : केरल में 19 मई को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी (24 घंटों में 12-20 सेमी) से भारी (24 घंटों में 7-11 सेमी) बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ अन्य स्थानों पर अत्यधिक भारी (24 घंटों में 20 सेमी) बारिश होने का भी अनुमान लगाया गया है।मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि केरल में 20, 21 और 22 मई को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश (24 घंटे में 7 सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर) होने की संभावना है।इसके साथ ही 19, 20, 21 और 22 मई को केरल और लक्षद्वीप में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है।

इस दौरान केरल तट और लक्षद्वीप क्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलने की संभावना है, जिस वजह से मछुआरों को इन क्षेत्रों में मछली पकड़ने के लिए न जाने की सलाह दी गई है।केरल और लक्षद्वीप में गुरुवार को अधिकतर जगहों पर बारिश होगी। केरल के तट पर विझिंजम से कासरगोड तक समुद्र में 3.0 से 3.1 मीटर ऊंची लहरों के उठने का पूर्वानुमान लगाया गया है, जिनकी गति फिलहाल 45-70 सेमी/ सेकेंड के बीच रहने की संभावना है। (वार्ता)

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक गर्म जिला बांदा, दूसरे पर झाँसी

लखनऊ । प्रदेश का पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे गर्म जिला बांदा बना रहा, जहां का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जबकि अधिकतम तापमान में दूसरा सबसे गर्म जिला प्रयागराज की जगह झांसी हो गया है, जहां का अधिकतम तापमान 45.4 रिकार्ड किया गया। प्रयागराज तीसरा सबसे गर्म जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान में मेरठ रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री दर्ज की गयी।

मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को जारी की गयी रिपोर्ट के अनुसार बांदा का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री के साथ प्रदेश का सर्वाधिक गर्म जिला रहा। वहीं अन्य जिलों के अधिकतम तापमान को देखें तो झांसी का 45.4 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का 45.2 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 44.9, वाराणसी का 44.5, कानपुर का 43.9 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान में सबसे कम मेरठ का रहा, जहां पर 21.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं बरेली का 23.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में सर्वाधिक वाराणसी का 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लखनऊ का 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान में सर्वाधिक बांदा के बाद प्रयागराज का 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में सबसे कम मुजफ्फरनगर का रहा।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button